PhonePe Personal Loan Apply: घर बैठे फोन पे से पर्सनल लोन लें, यहाँ से करें आवेदन
PhonePe Personal Loan Apply
आज के समय में हर किसी को तत्काल पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। इस स्थिति में अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो आपको बहुत ज्यादा समय व ऋण लेने की कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। यदि आपको ऐसे ही तत्काल पैसों की आवश्यकता है, तो आप डिजिटल ट्रांजेक्शन मोबाइल एप्लीकेशन फोन पे द्वारा प्रदान किया जा रहे पर्सनल लोन का विकल्प चुन सकते हैं।
यहॉं आपको ₹50,000 से लेकर 15 लाख रुपए तक का लोन बहुत ही आसानी से मिल सकता है। फोन पे पर्सनल लोन अप्लाई करने तथा अप्लाई करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताया गया है इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
PhonePe Personal Loan Apply— Overview
आर्टिकल का नाम | PhonePe Personal Loan Apply |
ऋण दाता | PhonePe मोबाइल ऐप |
वर्ष | 2025 |
लोन का उद्देश्य | कम समय में आसानी से घर बैठे लोन की सुविधा प्रदान करना। |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cms.phonepe.com/en/myhelp/ |
हेल्पलाइन नंबर | 080-68727374 / 022-68727374 |
फोन पे पैसों के डिजिटल लेन-देन करने वाला एक मोबाइल ऐप है। जिसकी सहायता से अपने मोबाइल से किसी को भी धनराशि भेज सकते हैं तथा धनराशि प्राप्त भी कर सकते हैं लेकिन फोन पे केवल डिजिटल ट्रांजेक्शन ही नहीं करता बल्कि जरूरतमंदों के लिए तत्काल लोन भी प्रदान करता है। फोन पे अपने यूजर्स को यह लोन एक थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप की मदद से देता है जैसे मनी व्यू, बजाज फिनसर्व, नवी, पेटीएम इंडिया इत्यादि।
फोन पे द्वारा प्रदान किया जा रहे इस पर्सनल लोन का उद्देश्य ऐसे लोगों की मदद करना है जिन्हें बहुत कम समय में कुछ पैसों की आवश्यकता होती है। इस लोन के लिए इन कंपनियों द्वारा अलग-अलग व्यास लिया जाता है। ब्याज दर की यह राशि अलग-अलग थर्ड पार्टी मोबाइल तथा लोन प्राप्त करता के सिविल स्कोर पर निर्भर करती है।
फोन पे पर्सनल लोन के लिए पात्रता
• आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
• लोन प्राप्तकर्ता की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 58 वर्ष होनी चाहिए।
• आवेदनकर्ता फोन पे मोबाइल ऐप का प्रयोग कुछ महीनो से करता हो।
• यदि सिबिल स्कोर 750 या इससे अधिक है, तो लोन मंजूर होने में आसानी होगी।
• लोन पूर्ण भुगतान हेतु ऋण प्राप्त करता के पास नियमित आय का स्रोत होना चाहिए।
फोन पे पर्सनल लोन के फायदे
• फोन पे के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आपको किसी बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
• इसमें आप घर बैठे बस कुछ ही चरणों में तत्काल लोन प्राप्त कर सकते हैं।
• फोन पे पर्सनल लोन पर व्यक्ति के सिबिल स्कोर तथा पार्टनर कंपनी के हिसाब से ब्याज दर लागू किया जाता है।
• लाभार्थी को तत्काल पैसों के लिए अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
• अच्छा क्रेडिट स्कोर कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा सकते हैं।
• इसमें आपको समय-समय पर कुछ ऑफर के माध्यम से छूट भी प्रदान की जाती है।
फोन पे पर्सनल लोन के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट, बैंक अकाउंट नंबर, यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं, तो उसका आईडी, मोबाइल नंबर
फोन पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें ?
• सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन में फोन पे मोबाइल ऐप इंस्टॉल है या नहीं।
• यदि नहीं है, तो गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल स्टोर से फोन पर मोबाइल ऐप डाउनलोड वह इंस्टॉल करें।
• अब इस ऐप को ओपन करके अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लें।
• ध्यान रहे इसमें उस मोबाइल नंबर का प्रयोग करें जो आपके बैंक खाते से लिंक है।
• अब आपको इसमें अपना बैंक खाता जोड़ना होगा।
• सभी प्रक्रिया पूरी करके आप अकाउंट को यूपीआई आईडी से लिंक कर लें।
• इसके बाद आपको ऐप के डैशबोर्ड में ‘रिचार्ज और बिल’ वाले क्षेत्र में सभी देखें या सी ऑल पर क्लिक करना है।
• इतना करते ही नीचे फाइनेंशियल सर्विस एंड टैक्स का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके लोन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
• यहॉं आपको कुछ थर्ड पार्टी कंपनियों की सूची दिखाई देगी जैसे मनी व्यू, बजाज फिनसर्व, नवी, पेटीएम इंडिया इत्यादि।
• आप जिस से भी लोन लेना चाहते हैं, उस एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल कर लें।
• इसके बाद आपको इस मोबाइल ऐप पर उसे फोन नंबर से रजिस्टर करना होगा जिस नंबर से अपने फोन पर पर अपनी आईडी बनाई थी।
• इसके बाद नए पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
• जानकारी दर्ज करने के बाद पर्सनल लोन के प्रकार को चुनना होगा।
• अब आपको अपने बैंक का विवरण दर्ज करके कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
• सभी प्रक्रिया पूरे होने पर अप्लाई फॉर लोन पर क्लिक करते हैं।
• आवेदन पूरा होने के पश्चात आपके दस्तावेजों की जाँच की जाएगी और यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो कुछ ही समय बाद आपका लोन आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, नया नोटिस जारी
SOME IMPORTANT LINK
PhonePe Personal Loan Apply |
Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |